शराबबंदी : कपड़ा दुकान से पुलिस छापेमारी मेंं अंग्रेजी शराब बरामद,दुकानदार फरार

ロरसूलपुर /एकमा (सारण):बिहार में पूर्णतःशराब बंदी का रसूलपुर में कोई असर नहीं दीखता।आधुनिक परिवेश में अधिकांश युवा पीढ़ियों को जल्दबाजी में अधिक कमाई करने की होड़ में शराब का धंधा हीं सुगम दीखाई देता है।शराब बंदी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने अबतक शराब के कई ठिकानों पर छापेमारी कर दर्जनों लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जिनमें चाय व पान दुकान समेत कई छोटे बड़े होटल संचालक भी शामिल हैं।बीती रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने रसूलपुर चट्टी स्थित एक कपड़े के दुकान में छापेमारी कर 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है परन्तु दुकानदार पुलिस की गाड़ी देखते हीं चकमा देकर भागने में सफल रहा ।थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि दुकानदार माँझी थाना क्षेत्र के भजौना गाँव निवासी बिक्रमा सिंह के पुत्र धनधन सिंह है।जो कई महीनों से कपड़ा दुकान की आड़ में शराब का धंधा करता था। संशोधित उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है जल्द हीं उक्त दुकानदार की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके पूर्व माँझी थाना पुलिस ने भी शराब के साथ उक्त युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।उधर कपड़ा दुकान में हुई छापेमारी के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।




Recent Comments