हल्की वर्षा के बाद बढ़ी लोगों की परेशानी, अब भारी उमस और सड़ी गर्मी का कहर शुरू
#परवेज अख़्तर/सिवान;
बड़हरिया(सीवान) : चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही हैं लंबे समय से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को हाल ही में हुई वर्षा ने राहत का पैगाम दिया था झमाझम बारिश ने सड़ी गर्मी से निजात का संदेश पहुंचाया था लोगों में काफी खुशी थी मगर यह खुशी अब बड़ी परेशानी का सबब बनते दिखाई पड़ रही है क्योंकि वर्षा से पूर्व पड़ने वाली गर्मी की अपेक्षा वर्षा के बाद जिस प्रकार का एहसास लोगों को हो रहा है। इससे यूं कहा जा सकता है कि लोग बेहद परेशान हैं अर्थात अब उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। गर्मी को लेकर होने वाली बीमारियों के आसार और बढ़ गए हैं। पहले से ही अस्पतालों में डायरिया, और बुखार के मरीजों की खासे तादाद देखी जा रही थी लेकिन अब इस प्रकार के बीमारी से ग्रस्त मरीजों की संख्या में और इजाफा हो रहा है। बचाव कि बात करें तो लोगों ने कड़ाके की धूप में घर से निकलना कम कर दिया है यही कारण है कि बाजारों में दिन भर सन्नाटा छाया रह ता है किसी भी प्रकार से लापरवाही भारी पड़ सकती है लिहाजा बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोग चिकित्सकीय सलाह के अनुसार रहने को तैयार है बच्चों की देखरेख के प्रति लोगों में खास सजगता देखी जा रही है जो अनिवार्य भी है क्योंकि मुजफ्फरपुर में मौत का तांडव करने वाले खतरनाक चमकी बुखार का कहर सिवान छू चुका है स्वास्थ्य प्रणाली खतरनाक बुखार के आगे घुटने टेक चुकी है ऐसी स्थिति में विशेष सतर्कता लाजमी है। इसी बीच जिले के तमाम सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों तथा कोचिंग संस्थानों में महीनों की बंदी के बाद पठन-पाठन शुरू हो चला है लेकिन मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए बात करें तो आज भी विद्यालय पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं पर खतरा मंडरा रहा है। अगर विद्यालयों का संचालन जारी रहा तो अप्रिय घटना आधिकारिक निर्णय को शर्मिंदा कर सकती है। कहां जाता है अंत भला तो सब भला अर्थात अंत जारी है और अंतिम दौर में तनिक लापरवाही गलत फैसला प्रशासनिक महकमे को शर्मिंदा कर सकती है।




Recent Comments