सारण : सरकार के प्रधान सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संपर्क स्थापित कर दी विकास योजनाओं की जानकारी

रिपोर्ट : केके. सेंगर :

छपरा/मांझी (सारण) : प्रखड मुख्यालय से प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखड क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संपर्क स्थापित कर पंचायत के विकास कार्यों से सम्बंधित योजनाओ में द्रुत गति लाने के लिए सरकार के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए अपनी बात रखी।
इस दौरान सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने, नल जल योजना को त्वरित गति देने व उसे पूर्ण करने के अलावा पंचायत सरकार भवन निर्माण व भूमि अधिग्रहण हेतु भूमि का चयन करने, 15 अगस्त तक हर पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर खोलने आदि पर विशेष चर्चा की हुई।इस मौके पर मांझी बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रसारण में कम्प्यूटर नेटवर्क में खराबी के कारण यह कांफ्रेसिंग कुछ देर तक बाधित रहा।
इस मौके पर मुखिया सुरेन्द्र सिह, अशोक सिंह आदि अन्य पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।