Θ बेतिया – बगहा:– 02 अक्टूबर पर हुआ गाँधी कथा वाचन एवं पेंटिग व लेखन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर राo उo मध्य सह माध्यमिक विद्यालय, पचरूखा बगहा 2 में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के फोटो पर माल्यार्पण कर सुमन अर्पित किया गया एवं गाँधी कथा का वाचन हुआ।

बच्चों ने उनके बताए मार्ग पर चलने एवं उनके सत्य व अहिंसा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। शिक्षक सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, शशि कुमारी आदि ने ‘बापू की पाती’ व ‘एक था मोहन’ पुस्तक के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जीवनी के बारे में बताया। वहीं उक्त अवसर पर विद्यालय में पेन्टिंग एवं लेखन हुआ।

मौके पर शिक्षक धर्मेंद्र भारती, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, शशि कुमारी, नरेंद्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।





Recent Comments