बनकटवा प्रखण्ड में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण होने पर डीएम ने किया बनकटवा प्रखंड का भ्रमण 

  • शत प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने पर पंचायत के जनता व जनप्रतिनिधियों को दिया धन्यवाद 

मोतिहारी, 30 जून 21
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बनकटवा प्रखंड के बीजबनी दक्षिण पंचायत समेत कई गॉंवों का दौरा किया । भ्रमण के दैरान कोविड 19 टीकाकरण के बारे में डोर टू डोर जाकर लोगों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की, मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि हम लोगों ने वैक्सीनेशन ले लिया है। हमसभी को कोविड19 वैक्सिनेशन लेने में कोई परेशानी नहीं हुई । लोगों ने बताया कि हमारे प्रखण्ड को बिहार का शत प्रतिशत वैक्सिनेशन कराने वाला प्रखंड घोषित किए जाने पर बहुत खुशी है । जिलाधिकारी ने भी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण में मुखिया, वार्ड प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों, आशा, डीलर व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियो का अहम योगदान रहा है। इनलोगो के द्वारा जागरूकता के साथ टीकाकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में भी आप लोगों ने साहस का कार्य करते हुए संपूर्ण टीकाकरण लगवाया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना से लड़ने का सबसे महत्वपूर्ण हथियार है कोविड19 टीकाकरण। अब मुझे लगता है टीकाकरण के कारण ग्रामीण अब सुरक्षित हो रहें हैं। 

-जनप्रतिनिधियों व स्वास्थ्य कर्मियों को दिया धन्यवाद:
लोगों से सम्पर्क कर जागरूकता के साथ टीकाकरण करवाया जा रहा है । ताकि लोग कोविड 19 का टीका लगवा के खुद के साथ अपने परिवार समाज को सुरक्षित रख सकें । आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी स्कूलों, व स्वास्थ्य केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण किया जा रहा है । मुहल्ले के लोग भी खुश हैं कि उन्हें इस महामारी के दौरे में घर से बाहर,अस्पताल भी जाना नहीं  पड़ रहा है । आसानी से घर के बगल में ही टीका मिल जा रहा है । उन्होंने सभी टीम, पूर्व मुखिया,बर्तमान मुखिया ,जनप्रतिनिधियों, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ ,केयर इंडिया ,प्रशासन की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी ,अनुमंडल पदाधिकारी, जीविका के डीपीएम प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारी को इस कार्य हेतु धन्यवाद दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रखंड के लोग दूसरे प्रखंडों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं।

-लोग कोविड वैक्सिनेशन के प्रति हो रहे जागरूक:
लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति फैल रहा है जागरूकता , जिलाधिकारी ने कहा कि इसी तरह से सेकंड डोज लेने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण होगा। जिला पदाधिकारी ने लोगों से कहा कि अभी भी आप लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी ने बनकटवा प्रखंड के बीजबनी दक्षिणी पंचायत में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ  बैठक की। उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना, भूमि सुधार उप समाहर्ता ढाका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी माननीय जनप्रतिनिधि ,जिला जन -सम्पर्क पदाधिकारी मौजूद रहें ।