Θ बेतिया – नरकटियागंज:– शहीद हुए अभाविप के कार्यकर्ता श्याम प्रसाद की आत्मा की शान्ति के लिये कार्यकर्ता ने दो मिनट का मौन रखा

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉केरल में वामपंथी संगठन द्वारा नृशंश हत्या में शहीद हुए अभाविप के कार्यकर्ता श्याम प्रसाद की आत्मा की शान्ति के लिये कार्यकर्ता ने पोखरा चौक स्थित रामजानकी मन्दिर के प्रांगण में दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पे उपस्थित जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि देव भूमि केरल को आज कम्युनिस्टों द्वारा बर्बाद कर के रख दिया गया है। केरल के कॉलेजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की लगातार लोकप्रियता के कारण वामपंथी संगठन हताश हो गए है एवम इसी हताशा में हमारे रास्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या कर रहे है। लेकिन परिषद के कार्यकर्ता इससे डरेंगे नही। नगर मंत्री विशाल कुमार ने श्रधांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रास्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की हो रही लगातार हत्या ये साबित करती है कि केरल सरकार को इसका संरक्षण प्राप्त है और गृह मंत्रालय को चाहिय की जल्द से जल्द केरल में राष्ट्रपति शासन लागू हो ताकि वहा पे लोकतंत्र को बचाया जा सके। मौके पे कॉलेज मंत्री चन्दन राज, कॉलेज अध्यक्ष प्रशांत कुमार,कॉलेज सह मंत्री अजीत कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री आशीष कुमारेम रवि रंजन मिश्र,कृष्णा कुमार,वैभव केजरीवाल, विवेक राज छोटू कुमार,शशि प्रकाश झा,नीतीश कुमार,छोटू कुमार ,विशाल सराफ समेत अन्य मौजूद थे।
भवदीय
विशाल कुमार
नगर मंत्री,नरकटियागंज




Recent Comments