Θ बेतिया – प्रधानाध्यपक के तानाशाही रवैया से छात्र परेशान :- विशाल कुमार मिश्र

आज दिनांक 20 जनवरी 2018 को राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र झा को आर.एन  उच्च विद्यालय केहुनिया में हो रहे अनियमितता के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. राष्ट्रीय आजाद मंच के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि नरकटियागंज अनुमंडल के   आर.एन उच्य विद्यालय केहुनिया में शिक्षा विभाग के कई नियमों का सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है,हाल ही में अवैध वसूली का मामला भी सामने आ रहा है. बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा नामांकन शुल्क ₹850 के बदले 1000 तक लिया गया है, वही प्रयोगिक परीक्षा में नंबर देने के बदले 200 से ₹300 की अवैध वसूली प्रधानाध्यापक द्वारा हो रही है, हद तो यह है कि विद्यालय प्रशासन द्वारा कभी रसीद उपलब्ध नहीं कराया जाता ताकि बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रस्टाचार का खुलासा हो सके.प्रधानाध्यापक मुन्ना ठाकुर के तानाशाही रवैया से छात्र एवं अभिभावक परेशान एवं भयभीत  है,विद्यालय का खुलने और बंद होने का भी कोई समय निर्धारित नहीं है वह प्रधानाध्यापक के निर्देश से ही संचालित किया जाता है, वही छात्रों के अनुपात अनुसार शिक्षकों की संख्या बहुत कम है.मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र झा ने कहा कि मामले की जांच कर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी. मंच के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश दुबे के साथ जिलाध्यक्ष गोलू मिश्र, विभाग प्रमुख दीपक कुशवाहा, प्रवक्ता राजमणि,शक्तिमान कुमार, सौरभ राज,आनंद कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।