
डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के जलालपुर पंचायत के मुखिया पुनम कुमारी द्वारा पंचायत के सभी गाँवों के लगभग तीन हजार परिवारों के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया ।
मास्क एवं साबुन का वितरण करते हुए मुखिया प्रतिनिधि सह पुर्व मुखिया अजय राय ने बताया कि कोरोना महामारी के इस संकट की घड़ी मे पंचायत वासियों को कोई कठिनाई न हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है जरुरतमंदो को राशन सामाग्री के वितरण के साथ साथ अन्य कठिनाईयों पर भी ध्यान रखा जा रहा है इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, हाथ की सफाई , मास्क का प्रयोग करने को भी कहा जा रहा है इसी क्रम मे पंचायत के जलालपुर , काजीपुर , मानुपुर मंझन , मानुपुर जहाँगीर , काजीटोला एवं जगदीशपुर गाँव के तीन हजार परिवारों के बीच घर – घर जाकर मास्क एवं साबुन का वितरण किया जा रहा है ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार , भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविन्द सिंह , सुमन जी शिक्षक , रामलखन शर्मा , अजीत राय , हसमुदीन , दिनेश सिंह , उप मुखिया हरेराम सिंह ,भागदेव प्रसाद , मुकेश कुमार , शिक्षक सरोज राय , अनिल यादव , हरेन्द्र राय आदि लोगो ने सहयोग प्रदान किया ।




Recent Comments