सम्पुर्ण क्रान्ति युवा मोर्चा के द्वारा किया गया संगठन का विस्तार ,पंचायत स्तर पर बनायी गयी कमिटी

अमनौर/सारण: सम्पुर्ण क्रान्ति युवा मोर्चा के द्वारा संगठन का विस्तार को लेकर पदाधिकारियों द्वारा सम्पुर्ण क्रान्ति युवा मोर्चा के पचांयत अध्यक्ष व सक्रिय सदस्य का चुनाव किया गया। मढौरा प्रखंड के नौतन पंचायत का पंचायत अध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार को नियुक्त किया गया तथा सक्रिय सदस्य के रूप कल्याण पंचायत के खोडी पाकर गोबिन्द निवासी मनमोहन यादव का चयन किया गया ।उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह सचिव गौरव राजपूत कोषाध्यक्ष मुन्ना चौहान मिडिया प्रभारी भानू प्रताप सिंह उप सचिव दीपक सिंह कर्मवार उपकोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी संगठन मंत्री सुभम कुमार मेहता रजनीश राय सहित अन्य लोगों उपस्थित थे।