Θ बेतिया – प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारतीय आजाद मंच ने अपने निर्धारित आगामी कार्यक्रमों को स्थगित करने का लिया निर्णय

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

आज दिनांक 23 मार्च 2020 को स्थानीय जिला कार्यालय कमलनाथ नगर बेतिया में भारतीय आजाद मंच के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय आजाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारतीय आजाद मंच ने अपने निर्धारित आगामी कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय लिया है. इससे पूर्व भारत सरकार था राज्य सरकारों ने भी देश को लॉकडाउन करने का ऐलान किया है. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक लगभग 8 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है जो काफी निराशाजनक एंवम चिंतनीय है.श्री दुबे ने बताया कि कोरोना वायरस के महामारी के प्रभाव को देखते हुए विशेषज्ञ ने एक जगह जमा होने से बचने की सलाह दी है.जिसको ध्यान में रखते हुए भारतीय आजाद मंच ने किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने की घोषणा की है।

वही जिलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदि ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन स्थिति में सांगठनिक कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है तथा तमाम कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाता तब तक कोई कार्यक्रम का आयोजन ना करे तथा सरकार के दिशा निर्देशों का पालन मजबूती के साथ करें और एक जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाये एवं विशेष परिस्थिति में ही घरों से बाहर निकले तथा फोन कॉल के माध्यम से कार्यकर्त्ता एक दूसरे से संपर्क स्थापित करेंगे।