छपरा: 24 दिसम्बर 2019 को सामाजिक संस्था अहमद रजा वेलफेयर ट्रस्ट छपरा के तत्वावधान में नागरिक संशोधन क़ानून को वापस लेने कि माँग को लेकर छपरा शहर में निकाले गए विशाल शान्तिपूर्ण विरोध जूलूश प्रदर्शन के सफल आयोजन के पश्चात हाजी आफताब आलम खान के आवास पर बैठक कि गई। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी आफताब आलम खान ने कल कि विशाल शान्तिपूर्ण जूलूस प्रदर्शन कि सफलता का श्रेय समस्त सारणवासीयों को दिया और ज़िले के हर गाँव एवं शहरी क्षेत्र से जूलूस में शामिल सभी सम्मानित नागरिकों का दिल से आभार प्रकट किया। उन्होंने शान्तिपूर्ण विरोध जूलूस प्रदर्शन में कुशल विधि व्यवस्था व सहयोग करने के लिए ज़िला प्रशासन की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया गया। उन्होंने जूलूस की सफलता का मुख्य रूप से श्रेय पत्रकार बंधुओं को दिया और कहा की पत्रकार बंधुओं के भरपूर सहयोग के कारण ही सभी मुख्य अख़बारों के माध्यम से प्रमुखता से हमारी माँग सरकार तक पहुँच सकी है, इसके लिए समस्त पत्रकार बंधुओं को हार्दिक आभार प्रकट किए। बैठक में हाजी आफ़ताब आलम खान, परवेज़ आलम खान, हाजी फ़हीम अशरफ़ खान, एजाज़ अहमद, अब्दुल्ला खान, सुम्मी भाई, लालबाबू, मो० अरमान, जमाल खान, असलम खान, आफ़ताब क़ादरी, नसीम अख़्तर, फ़िरोज़ आलम खान आदि ने प्रमुख रूप से जूलूस में आए सभी लोगों को धन्यवाद दिया।