सारण :मानव श्रृंखला निर्माण को सफल बनाने को लेकर विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक 
अमनौर /सारण 

दहेज प्रथा व बाल विवाह  के विरुद्ध  राज्य व्यापी मानव श्रृंखला को सफल बनाने तथा उसमें बढ चढकर भाग लेने को लेकर स्थानीय विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. शनिवार को अमनौर के जगदेव सिरिसियां गांव स्थित आवासीय परिसर में बैठक के दौरान मानव श्रृंखला की सफलता के लिये ईमानदारी व उत्साह के साथ लोगों को  शामिल होने की अपील किया. जहां कार्यकर्ताओं ने  एक स्वर से दहेज व बाल विवाह के खिलाफ  मानव श्रृंखला की सफलता का संकल्प लिया.  विधायक  ने कहा दहेज प्रथा व बाल विवाह को समाज के लिए कोढ के समान है. ऐसी कुप्रथा  से समाज के हर वर्ग  प्रभावित होते आ रहा है. जिसके उन्मूलन को लेकर पूरे मानव समाज एक जूट होकर इसे दुर भगाना है.  बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के नीति व सिद्धान्तों को देशहित में उठाया गया कदम बताया. उक्त मौके पर  हरेश्वर शर्मा , संतोष कुमार सिंह , सत्येन्द्र राय , डाॅ. अताउर रहमान , रवि कुमार , अमित कुमार तिवारी, कर्मुल्लाह अंसारी , रामलगन सिंह ,मोहन शर्मा, कन्हैयालाल प्रसाद , चन्द्रशेखर सिंह , दुधनाथ सिंह , जयनाथ सिंह , प्रभुनाथ सिंह , निर्मल कुमार , अमर भारद्वाज , अमरेन्द्र कुमार सिंह व सुधीर सौरभ आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.