
इसुआपुर। आगामी 26 जनवरी को मनाए जाने वाले सरस्वती पूजा के मद्देनजर इसुआपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी पुष्कल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें मशरक पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद, थानाध्यक्ष मिहिर कुमार तथा थाना क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया गया। वहीं पूजा में डीजे बजाने तथा आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के आयोजन को प्रतिबंधित बताया गया। साथ ही पूजा के उपरांत 27 जनवरी तक हर हाल में प्रतिमा का विसर्जन कर लेने का निर्देश भी दिया गया। इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अनवर हुसैन, राजद के प्रखंड अध्यक्ष असगर अली, मुखिया अजय राय, विजय सिंह, सरपंच हरे राम तिवारी, संजय ओझा, विजय सिंह, श्याम प्रसाद, पूर्व मुखिया बीगन मांझी, महादेव साह, श्रीभगवान साह, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, अशोक सिंह व अन्य थे।




Recent Comments