Θ बेतिया – आज राष्ट्रीय आजाद मंच प्रखंड इकाई चनपटिया द्वारा किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

राष्ट्रीय आजाद मंच प्रखंड इकाई चनपटिया द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। उन्होंने बताया सुप्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा सैकड़ों लोगों के बीमारियों की जांच की गयी एवं उन्हें मुप्त दवाएं भी मुहैया कराया गया है।योगापट्टी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ खुशबू रानी,डॉ अमरेश सिंह एवं दांत के सुप्रसिद्ध डॉ राकेश रंजन उपस्थित रहे।जिला प्रमुख नितेश सिंह जी ने कार्यक्रम का संचालन किया।वही नगर अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर जगह-जगह जिले के विभिन्न पंचायतों में अगले 2 महीने तक लगातार चलेगा। शिविर में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी जी सभी लोगों को दवा दिलाने में सहयोग किये।

नगर उपाध्यक्ष राहुल कुमार जी ने बताया कि बीमारियों की जानकारी रहते हुए भी समाज में आज भी ऐसे लोग हैं जो इलाज कराने में सक्षम है उनकी देखभाल की जिम्मेवारी राष्ट्रीय आजाद मंच उठाएगा और यह अभियान हर पंचायत में चलाया जाएगा। खैरटिया नगर पंचायत के सरपंच प्रेम कुमार, रजनीश कुमार ,आलोक सिंह, प्रवीण कुशवाहा ,मुन्ना पटेल,अरविंद कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।