◆खेल अनुशासन सिखाता है : संगम बाबा
◆बहरौली टीम के संतोष को मिला मैन आफ द मैच

मशरख ( सारण ):- मशरख प्रखंड क्षेत्र के मशरख ब्लाक के सामने खेल मैदान में T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट मैच का उद्घाटन मैच बहरौली और महम्मदपुर टीम के बीच खेला गया । वहीं 16 ओवरों के खेल में महम्मदपुर की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुये 13 ओवरों में पूरे विकट खोकर 67 रन बना पाई । वहीं जवाब में बहरौली की टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 71 रन बनाकर मैच को जीतकर सेमीफाईनल में जगह बना ली । खेल के पूर्व में इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर और दोनों टीमों के खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई । वहीं संगम बाबा ने अपने सम्बोधन में दर्शकों व खिलाड़ीयों को सम्बोधित करते हुये कहा की खेल अनुशासन सिखाता है और खेल प्रेमी खेल के साथ-साथ खिलाड़ीयों में अनुशासन को देखने आते हैं । और वहीं हार और जीत झलकता है । मैन आफ द मैच विजेता टीम बहरौली के संतोष को मिला । टुर्नामेन्ट के आयोजक आशिर्वाद अकेला सिंह, सचीन सिंह, राकेश सिंह, सन्नी सिंह, सोनू सिंह,अभिनंदन सिंह, मंजीत सिंह थे । एम्पायर आकाश व अभिषेक और कमेन्टेटर संजीव सिंह व मन्नू बाबा थे ।




Recent Comments