सीओ ने अग्निपीड़ितों को दिया चेक
✍परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सीवान )प्रखण्ड के दो अग्निपीड़ितों के बीच बुधवार को सीओ चंद्रमा राम ने राहत राशि वितरित की। अग्निपीड़ित लहेजी निवासी झगरू पंडित व अरंडा निवासी मीना देवी को प्रति पीड़ित को 9 हजार 8 सौ रुपये का चेक सौंपा। बता दे कि अरंडा निवासी मीना देवी पति मुकेश शर्मा के घर बीते 17 नवम्बर को घर में मिट्टी के दीया को चूहा के द्वारा गिरा देने से घर में आग लग गई। जिसमें एक चौकी, कपड़ा, नया टीवी, लगभग 80 हजार के सोना-चांदी के गहने, 4 दामिल कम्बल, लगभग 50 किलों अनाज, सेलिंग फैन सहित 15 हजार नगद सहित 2 लाख का समान जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेज थी कि पल भर मेंं ही लाखो का सामान जलकर राख हो गया था। वही दूसरी तरफ लहेजी निवासी झगरू पंडित के झोपड़ीनुमा मकान में आग लग गया था। जिसमें मकान में रखे अनाज चावल, गेंहू, सरसो सहित कपड़ा, चौकी आदि जल कर राख हो गया था। मौके पर ओमकार राम, रवि गुप्ता, आदि उपस्थित थे।




Recent Comments