*JNU के पूर्व अध्यक्ष की हत्या में*
*सजायाफ्ता शेख मुन्ना को न्यायालय ने लिया मनिया नरसंहार में रिमांड पर*
*✍श्रीनारद संवाद के लिए डाक्टर सुधीर सिंह की रिपोर्ट*
🔸सीवान-जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रहे चंद्रशेखर हत्याकांड में सजायाफ्ता शेख मुन्ना उर्फ मुन्ना खां को भारी सुरक्षा के साथ बेउर जेल
से मनिया नरसंहार कांड में सीवान फास्ट ट्रैक कोर्ट-2 सरोज कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में पेश किया गया.मुन्ना खां को
सत्रवाद संख्या 110/99 में रिमांड किया गया है.
गौरतलब हो कि आसांव थाना क्षेत्र के मनिया गांव में 12 दिसम्बर 1996 को दर्जनभर हथियारबंद अपराधियों ने नरसंहार को अंजाम दिया था,
जिसमें रामप्रसाद भगत,गेना भगत,उपेन्द्र भगत और जियाउद्दीन मियां की मौत हो गई थी और 12 लोग जख्मी हो गए थे.
घटना की प्राथमिकी विजय भगत के बयान पर असांव थाना में दर्ज की गई थी,जिसमें इशहाक मियां उर्फ मिंटू खां, शेख मुन्ना खां,पारस सिंह,मुनेश्वर
सिंह, युगल सिंह,मधूसूदन दूबे सहित दर्जनभर को अभियुक्त बनाया गया था.
इशहाक मियां उर्फ मिंटू खां और शेख मुन्ना खां का ट्रायल फास्ट ट्रैक
कोर्ट-2 सरोज कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में चल रहा है.





Recent Comments