चोरी का शातिर बदमाश पहुचां सलाखो के पीछे
फ़िरोज़ खान (दैनिक खोज खबर)
बांरा 30 जून । दिन दहाडे बैक मे उपभोक्ता की जेब से 25 हजार उडाने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने आखिर जैल की सलाखो के पीछे पहुचॉ ही दिया।सुल्तानपुर निवासी शेरू उर्फ दिलशेद नामक युवक पर अलग अलग थानो मे चोरी सहित स्मैक;आर्मस एक्ट के 14 मामले दर्ज है । आरोपी शेरू ने बैक मे पास बुक मे एन्ट्री कराने आये लिसाडी निवासी उमा शंकर की जेब से 25 हजार रूपये चोरी किये थे l बैक मे लगे सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस ने छानबीन करते हुये आखिर मे आरोपी को दबोच ही लिया आरोपी से च़ोरी गये 25 हजार रूपये भी बरामद कर लिये गये आरोपी को आज न्यायालय मे पेश किया गया जहा से इसे जैल भेज दिया गया ।




Recent Comments