Big Breaking : मांझी पुलिस ने शराब लदी ट्रक को रोक दो लोगों को लिया हिरासत में…

मांझी (सारण) : स्थानीय पुलिस ने जय प्रभा सेतु से सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र में प्रवेश करतें ही शराब लदी वाहन कों जांच के दौरान पकड़ लिया. मिल रही जानकरी के अनुसार शराब की बड़ी खेप ट्रक द्वारा छपरा के रास्तें मुजफ्फरपुर भेज़ी जा रही थी.बताया जाता है कि यूपी से मुजफ्फरपुर शराब लदा ट्रक लेकर जाया जा रहा था की पुलिस ने मांझी के बलिया मोड़ के समीप रोक जांच किया तो शराब की बड़ी खेप ट्रक पर लोड की बात सामनें आयीं।तो पुलिस ने दो संचालकों कों हिरासत में लेकर ट्रक कों थाने लाया.थानाध्यक्ष अनुज पांडे ने इसके पूर्व भी शराब की बड़ी खेप कों मांझी थाना की सीमा में पहुंचते ही पकड़ चूके है। इस मामलें में मांझी पुलिस अभी पुरा ब्योरा देने से इंकार किया, क्योंकि ट्रक पर लदे शराब की खेप कों अनलोड करने का काम शुरू नहीं कराया गया था.




Recent Comments