
समस्तीपुर:विभूतिपुर विधानसभा की बैठक रामा ब्रिक्स नरवन में हुई सम्पन्न
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विभूतिपुर विधानसभा की बैठक रामा ब्रिक्स नरवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा विधानसभा प्रभारी डॉ हरिओम शाही ने तथा संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामबालक सिंह ने कहा कि हमारे उम्मीदवार नित्यानंद राय के कंधों पर पूरे बिहार की जिम्मेवारी है और उजियारपुर की जिम्मेवारी हम जैसे कार्यकर्ताओं पर है।विधायक ने कहा की पूरे उजियारपुर लोकसभा में सबसे अधिक वोटों से नित्यानंद राय सर्वाधिक मतों से जीतेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने बताया कि नित्यानंद राय को जिताने हेतु हम सभी कार्यकर्ता कमर कश लें।साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कार्यों को हम घर घर तक पहुचाने का संकल्प लेते हैं।उजियारपुर लोकसभा के प्रभारी ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि वो जातिवाद को हथियार बनाएंगे, और हम विकासवाद से उसको हराएंगे।कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री उपेंद्र कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनारायण राय, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष शिवजी प्रसाद, BLA1 विश्वनाथ चौधरी तूफान, उपप्रमुख रामनाथ राय, लोकसभा विस्तारक अमरेंद्र पांडे, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबालक पासवान, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, उतरी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार, पूर्वी मंडल अध्यक्ष बाबू साहब झा, तरुण सिंह, सत्यनारायण महतो, डॉ रामाशीष प्रसाद सिंह, रामबहादुर सिंह,गुंजन मिश्रा, कामोद प्रसाद सिंह, अशोक पटेल, शिवचंद्र प्रसाद सिंह, रामबाबु राय, रामबालक राय,रामनरेश प्रभाकर,विधानसभा विस्तारक आजाद चंद्रशेखर,मोहम्मद तबरेज आलम,राजेन्द्र ठाकुर, विजय झा, रबिन्द्र पासवान, सुरौली के मुखिया दिलीप कुमार, अजीत प्रभाकर, संतोष रॉय, सुनील झा, संतोष कुमार झा, क्रांति कुमार, विनोद पासवान, रामचंद्र प्रसाद सिंह, रमाकांत राय, हरेराम दास, डॉ मुकेश कुमार सिंह, रीना झा, विनोद पासवान,श्यामनंदन महतो, अजीत कुशवाहा, रामविनोद पासवान, महेंद्र झा, संतोष राय, सुनील झा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अभिषेक अनल, रामनंदन राय, शिवजीत पिंटू, दीपक झा, अभय प्रभाकर, शम्भू सिंह, क्रांति कुमार, सुरेंद्र यादव, रामनाथ झा, महेंद्र महतो, मुरारी झा, गणेश ठाकुर, विपिन रॉय, रामसुधीर चौधरी उपस्थित थे।




Recent Comments