स्नातक पार्ट वन की परीक्षा चौथे दिन कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न
#दीपक कुमार/परसा (सारण)-जेपी विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में संचालित हो रही स्नातक पार्ट वन की परीक्षा प्रभारी प्राचार्य स केंद्राधीक्षक डॉ संजय कुमार सिंह के देख रेख में कॉलेज प्रशासन तथा पुलिस बल के तैनाती में चौथे दिन कदाचार मुक्त परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन हुआ।प्रथम पाली में गणित आनर्स एवं दूसरी पाली में राजनितिक शास्त्र एवं बोटनी ऑनर्स की परीक्षा हुआ।इस सम्बन्ध में केंद्राधीक्षक डॉ सिंह ने बताया कि परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने के उदेशय से सभी परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरा और वीक्षकों द्वारा निगरानी किया जा रहा है।ताकि कदाचार और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन हो सके।उन्होंने बताया कि गत दिन बुधवार को प्रथम पाली में एचआर कॉलेज के दो छात्र खुश्बू कुमार तथा जुल्फेकार अंसारी को कदाचार करने के आरोप में परीक्षा से निष्काषित कर दिया गया।जिससे गुरुवार को कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन हुआ।




Recent Comments