शादी की नीयत से अपहृता को पुलिस ने की बरामदगी

#परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से अपहृता को अवर निरीक्षक दशरथ सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर तरवारा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से साेमवार को बरामद कर लिया। बता दें कि अपहृता के दादा ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के
जंगल बलास गांव निवासी आशीष रंजन गिरि और उसके पिता हरेंद्र गिरि को नामजद करते हुए आरोप लगाया था कि वे दोनों उसकी पोती को
28 मई को कोचिंग पढ़ने जाने के दौरान हथियार के बल शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था। इस संदर्भ में कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक दशरथ सिंह ने बताया कि बरामद अपहृता को मेडिकल जांच के लिए महिला पुलिस सुरक्षा में सदर अस्पताल भेजा जाएगा।