मुखिया व सचिव के साथ की बैठक
#परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सिवान) : प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को बीडीओ डॉ. दीपक कुमार सिंह ने पंचायत राज सरकार भवन को ले मुखिया एवं पंचायत सचिवों के साथ बैठक की है। बैठक में बीडीओ ने सभी मुखिया, पंचायत सचिवों को अपने-अपने पंचायतों में भूमि उपलब्ध कराने को कहा ताकि पंचायत राज सरकार भवन का निर्माण कराया जा सके। इस भवन निर्माण को ले 14 कट्ठा जमीन की जरूरत होगी। बैठक में नल जल योजनाओं की भी समीक्षा की गई। शीघ्र कार्य को करवा लेने का निर्देश दिया गया।




Recent Comments