स्कार्पियो व बाईक की टक्कर में दो सेक्टर मजिस्ट्रेट घायल

मांझी : थाना क्षेत्र के नरपलिया बाजार के पास मांझी-एकमा सड़क पर अनियंत्रित स्कार्पियो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो अभियंता गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों घायल अभियंता को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मांझी में भर्ती कराया गया । चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा दिया । दोनों अभियंता बाइक पर सवार होकर एकमा से मांझी में DM सुब्रत कुमार सेन के बैठक में शामिल होने जा रहे थे । घायलों में सारण नहर प्रमंडल सहायक अभियंता आशुतोष कुमार तथा गंडक परियोजना के सहायक अभियंता उपेन्द्र कुमार शामिल हैं और दोनों अभियंता को लोकसभा चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती की गई है । आज मांझी में DM सुब्रत कुमार सेन व SP हर किशोर राय चुनाव से जुड़े सभी पदाधिकारीओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे । इसी बैठक में शामिल होने दोनों सेक्टर मजिस्ट्रेट आ रहे थे । इसी दौरान अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाईक में टक्कर मार दी । जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।