
सारण के घुरपाली गांव में गोली मारकर हत्या की गयीं अमरेन्द्र तिवारी की झारखंड में है क्राइम हिस्ट्री
ロदेवेन्द्र कुमार सिंह /रसूलपुर /एकमा -स्थानीय थाना क्षेत्र के घुरापाली गाँव स्थित तिवारी टोला में रबिबार को अहले सुबह अज्ञात बाईक सवार हथियार बंद अपराधियों द्वारा 40 बर्षीय अमरेन्द्र तिवारी उर्फ रमेन्द्र बाबा की गोली मारकर हत्या कर दी गयीं। उनकी झारखंड से बहुत बड़ी क्राइम हिस्ट्री की ख़बर आ रही है। पुलिस झारखंड का आतंक मान वहां कई थानों में इनके खिलाफ मामले दर्ज बताए जा रहे है। मृतक चन्द्रकेतु तिवारी का पुत्र बताया जाता है। अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब अमरेन्द्र तिवारी अपने दरवाजे पर बैठकर हेयर डाई करने के बाद दाढी बना रहा था।घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार बाईक पर सवार दो अपराधी अमरेन्द्र को घर से बुलाकर थोड़ी दुर ले गए और गोली मार दी गोली अमरेन्द्र के माथे पर लगी है ।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोबाइल, गले से सोने का चैन व सोने की अँगूठी भी लेते गए।सुत्रों की माने तो अपराधी अमरेन्द्र का पिस्टल भी लेकर फरार हो गए।
झारखंड के विभिन्न थानों में दर्जनो मामले में फरार था
—–
पुलिस सुत्रों के अनुसार अमरेन्द्र के खिलाफ झारखंड के बिभीन्न थानों में हत्या, लुट ,आर्मस एक्ट,अपहरण व रंगदारी के दर्जनों मामले लंबित थे जिनमें वह बर्षों से फरार चल रहा था।अमरेन्द्र के खिलाफ दर्ज मामलों में रामगढ थाने में कांड संख्या 225/13,बोकारो 104/09,राँची के ऑरमाँझी में 52/12,पतरातु 230/13,129/08,101/08,230/13 भुरकुंडा में 104/09 बोकारो सेक्टर -4 में 164/ 13 समेत कई मामले दर्ज हैं ।इन मामलों में अमरेन्द्र की पैतृक गाँव रसूलपुर थाना क्षेत्र के घुरापाली गाँव में कुर्की जब्ती भी पुलिस कर चुकी है।
–
अमरेन्द्र के भाई ध्रमेन्द्र की भी बर्षों पूर्व हो चुकी है हत्या
अमरेन्द्र चार भाईयों में सबसे छोटा भाई था।पिता हटिया के बिरसा चौक स्थित किसी मंदिर के पुजारी हैं जिस कारण पुरे परिवार का राँची में ही रहना होता था।अमरेन्द्र राँची में हीं प्रेम प्रसंग में विवाह रचाया था जिसके दो बेटियाँ व एक बेटा भी है।अमरेन्द्र की अपराधिक गतिविधियाँ झारखंड के कई इलाकों में था ।अमरेन्द्र के भाई ध्रमेन्द्र तिवारी का चेहरा मिलता जूलता था।जिससे गलतफहमी के कारण बर्षों पूर्व अपराधियों ने ध्रमेन्द्र उर्फ सिपाही की हत्या राँची के हटिया में गोली मारकर कर दी थी।
एकमा बिधान सभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में था अमरेन्द्र
झारखंड से फरार चल रहे अमरेन्द्र एकमा बिधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की भी तैयारी में था जिसे लेकर अपना साम्राज्य यहीं स्थापित करने में लगा था जिसे लेकर वह अपने निवास पर रोजाना अपने चहेतों के साथ दरबार लगाया करता था।हाँलाकि सारण के किसी भी थाने में अमरेन्द्र के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं है जिस कारण वह बिगत छ: महीनों से अपने पैतृक गाँव घुरापाली में हीं रह रहा था।तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :
अमरेन्द्र अपराधिक गतिविधि का था जिसकी तलाश झारखंड पुलिस को थी।झारखंड के बिभीन्न थानों में इसके खिलाफ दर्जनों मामले लंबित हैं।हाँलाकि यहाँ किसी भी प्रकार की उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं है।-
रामसेवक राउत
थानाध्यक्ष रसूलपुर (सारण)




Recent Comments