बनियापुर पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
बनियापुर (सारण)।बनियापुर थाना क्षेत्र के पांडेपुर में गुप्त सूचना के आधार पर हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरुद्ध सारण पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम एक व्यक्ति समेत 2 जिंदा कारतुस एवं 16 खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया।घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली की राणा कुमार सिंह, पिता बृजकिशोर सिंह पांडेयपुर निवासी एक व्यक्ति आपसी विवाद को लेकर फायरिंग कर रहा है। उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बनियापुर पुलिस दलबल के साथ पहुंच कर 2 जिंदा कारतुस एवं 16 खोखा के साथ राणा कुमार सिंह, पिता बृजकिशोर सिंह पांडेयपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। टीम में बनियापुर थाना अध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।




Recent Comments