ओवरटेक करके गाड़ी रुकवाया फिर पिस्टल भिड़ा कर स्कॉर्पियो की चाबी छीना और गाड़ी लेकर फरार
#पटना सिटी के आईना व्यवसायी के स्कार्पियो की हुई लूट
तरैया(सारण):20.09.2018।
थाना क्षेत्र के छपिया बिनटोली ब्रम्हस्थान के समीप बुधवार की रात्री तीन अपराधियों ने आईना व्यवसायी की स्कॉर्पियो गाड़ी देशी कट्टा भिड़ा कर लूट लिया।इस सम्बंध में गाड़ी के चालक झाऊगंज थाना के लाल ईमली पटना सिटी निवासी मुकेश कुमार के ब्यान पर थाने में प्रथमिकी दर्ज की गई है।चालक का कहना है कि वह पटना सिटी के बिन्नी सरदार का स्कॉर्पियो गाड़ी चलता है।बुधवार को पटना सिटी के ही आईना व्यवसायी बब्लू कुमार और राजेश कुमार को लेकर गोपालगंज गया था।गोपालगंज से बुधवार की रात्री लौट रहा था।तभी मसरख बाजार से ही एक उजले रंग की स्कार्पियो उनका पीछा करने लगी।लगभग 08:30 बजे वे लोग जब छपिया बिनटोली ब्रह्मस्थान के समीप पहुँचे पीछे से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनके गाड़ी को ओवर टेक करके रोक लिया।और गाड़ी से तीन लोग नीचे उतरे और देशी कट्टा कनपट्टी के पास सटा कर गाड़ी का चाबी छीनने लगे।विरोध करने पर देशी कट्टा के बट्ट से मारकर घायल कर दिये और गाड़ी का चाबी लेकर मुझे और आईना व्यवसायी बब्लू कुमार एवं राजेश कुमार को पीटकर गाड़ी से बाहर भेक दिए और गाड़ी लेकर फरार हो गये।तीनो अपराधी 20 से 25 के उम्र के थे।जो जीन्स और टी-शर्ट पहने हुए थे।मेरे स्कार्पियो गाड़ी के चाबी के साथ सभी का मोबाइल भी छीन लिये और गाड़ी लेकर तरैया की तरफ भाग गये।घटना के बाद पुलिस ने जमकर वाहन चेकिंग किया लेकिन कोई सुराग हाथ नही लग सका है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही विभिन्न जगह वाहन चेकिंग और छापेमारी की जा रही है।