नगरा थाना में तोड़-फोड़ मामलें में डीएसपी ने किया जांच, दोषियों के खिलाफ करवाई का दिया निर्देश
नगरा/सारण:नगरा ओपी में शनिवार को आक्रोशित लोगों ने ओपी में रखे समान को तोड़फोड़ कर क्षति ग्रस्त कर दिया था।जिसको लेकर डीएसपी अजय कुमार सिंह ने रविवार को थाना पहुच कर जांच किया और थानाध्यक्ष को असमाजिक तत्व को चिन्हित कर करवाई करने का आदेश दिया।मालूम हो कि आगजनी की सूचना मिलने पर आक्रोशित लोगों ने दमकल के मौके पर नहीं पहुंचने पर आक्रोशित हो गये थे। उनका कहना था कि यदि समय पर दमकल मौके पर पहुंच जाती तो शायद इतना नुकसान नहीं होता।नुकसान समान एवं नगद मिलाकर सात लाख रुपए के करीब बताए जा रहे है।इसके अलावा सभी परिवारों का खाने पीने का सामान,ओढऩे बिछाने व पहनने के कपड़े, बर्तन आदि सब कुछ आग में स्वाहा हो गया। रो-रो कर बुरा हाल है आगजनी की घटना से पीडि़तों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।आगजनी की घटना में सब कुछ जलकर राख हो गया।
ロक्या कहते है थानाध्यक्ष-
वहीं इस मामले में नगरा ओपी थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है,घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर करवाई किया जाएगा अभी जांच पड़ताल किया जा रहा हैं।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस घटना को अंजाम देने वाले नामजद एवं अज्ञात दर्जनो व्यक्ति शामिल है।