सीवान। जिले में शहर सहित सभी प्रखंडों में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 118वीं जयंती सादगीपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय समेत पदाधिकारियों ने शहर के जेपी चौक स्थित लोकनायक की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकनायक के विचारों की यात्रा हमें वर्तमान युगबोध से ईमानदारी से साक्षात्कार करने की प्रेरणा देती है। युगबोध के प्रति ईमानदार, लगातार क्रियाशीलता और सहजता ही लोकनायक के गुण थे, जो उन्हें महान बनाते है। उनके इन गुणों के कारण हीं उनकी विचार यात्रा विकसित होते हुए गतिशील रही। उन्होंने जिलेवासियों से जेपी के विचारों को जीवन में अपनाने को कहा। माल्यार्पण करने वालों में एडीएम रमण कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त दीपक कुमार, सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह डीपीआरओ रवि रंजन राकेश समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के 118वें जन्मदिवस पर भाजपा चुनाव आयोग सेल के जिला उप संयोजक संजीव प्रकाश और पूर्व सांसद सह भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव ने जेपी चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इनके साथ माल्यार्पण करने वालों में डॉक्टर रजनीश कुमार वर्मा,अधिवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता विजय कुमार श्रीवास्तव,अधिवक्ता कामाख्या नारायण,सांसद प्रतिनिधि बिनोद श्रीवास्तव,पवन मांझी,पशुपति सिन्हा,दिलीप मांझी,मुन्ना पासवान,मनोज पाण्डेय, शत्रुघ्न सिंह,सत्येन्द्र सिंह,संजीत कुमार,आकाश कुमार,अभय कुमार,गुलाबचंद,मुन्ना साह,सोहन राम,शशि भूषण वर्मा,दीपक श्रीवास्तव,नसरूल्लाह अंसारी,मेराज अंसारी थे।इस अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते संजीव प्रकाश ने कहा कि लोकनायक का एक विराट व्यक्तित्व था।आपातकाल तानाशाही शासन को उखाड़ फेंकना लोकनायक जैसे ही नेता के बस की बात थी,परन्तु दुर्भाग्यवश जो लोग उनके साथ रहकर आज सत्ता के शीर्ष पर हैं, उनके बताए मार्ग से हट गए हैं।

जदयू नेताओं ने भी किया माल्यार्पण

जेपी के प्रतिमा पर जदयू राज्य परिषद सदस्य निकेश चन्द्र तिवारी,जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल के नेतृत्व में शहर के जेपी चौक पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, मुर्तुजा अली कैसर, संगीता यादव, निकेश चन्द्र तिवारी, नन्द लाल राम, लाल बाबू कुशवाहा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।