मांझी(सारण)। मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप सड़क किनारे बेहोश पड़े एक ब्यक्ति को उठाकर मांझी पीएचसी में भर्ती कराया गया। मरीज को तेज बुखार तथा सांस लेने में हो रही तकलीफ को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तत्काल छपरा रेफर कर दिया गया। इससे पहले पुलिस व एम्बुलेन्स की सहायता से समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान चंद्रशेखर शुक्ल निरंजन सिंह तथा केशव सिंह ने बेहोशी की हालत में उसे पीएचसी पहुंचाया। बेहोश पड़ा ब्यक्ति कोपा उत्तर टोला निवासी अजय राम बताया जाता है। वह मंगलवार की सुबह साइकिल से बलिया जिले के भीखा छपरा गांव में अपनी बहन से मिलने गया था। लौटने के दौरान यह घटना घटी। इलाज करने वाले डॉक्टर के मुताबिक उसे लू लगने की आशंका है।