समस्तीपुर:बेखौफ अपराधियों ने किसान के घर की लाखों की डकैती

##न्यूड़ इनपुट -केशव बाबू:
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय : स्थानीय थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। सोमवार बीती रात डकैती करने पहुंचे सभी डकैत पिस्तौल व चाकू से लैस थे। इसके बावजूद घर के लोगों में दहशत फैलाने के लिए 15 दिन के बच्चे को उसकी मां की गोद से छीन जमीन पर रखने के बाद हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दी जिससे घर के सभी सदस्य डर गए। किसान सुखदेव महतो के घर में डकैतों ने करीब 11 बजे से एक बजे तक एक-एक कमरे की तलाशी लेने के साथ महिलाओं के शरीर पर मौजूद जेवरात लूट लिए। इस दौरान डकैतों ने सुखदेव के नाती 14 वर्षीय प्रह्लाद के हाथ पर चाकू से वार कर जख्मी भी कर दिया।साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि डकैतों ने लाखों की संपत्ति लूटी है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर दलसिंहसराय डीएसपी कुंदन कुमार व थाना अध्यक्ष नरेश पासवान पुलिस बल के साथ रात दो बजे ही पीड़ित किसान के घर पहुंचे व जायजा लिया। सुबह में डकैतों का सुराग पाने के लिए खोजी कुत्ता को भी लाया गया।इससे पहले दो दिन पूर्व समस्तीपुर में स्वर्ण व्यवसायी के घर डकैतों ने दिनदहाड़े घरवालों को बंधक बना कर लाखों के सामान को लूट लिया गया था।