सारण :पिता ने बेटे की मोबाइल पर अश्लील गाने बजाने की मनाही करने वाले पड़ोसी पर चलाई गोली
तरैया
थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गाँव मे एक युवक को मोबाईल पर अश्लील गीत बजाने से उसके पड़ोसियो ने मना किया तो युवक के पिता ने अश्लील गीत बजाने का विरोध करने वाले पड़ोसी पर गोली चला दिया।जिसमें बाल-बाल पड़ोसी बच गया।घटना गुरुवार को दीपावली के दिन की है।इस संबंध में पीड़ित शत्रुध्न प्रसाद यादव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे उसी गाँव के सिकन्दर राय को अभियुक्त बनाया गया है।घटना के संबंध में थनाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली के एक दिन पूर्व सिकन्दर राय का पुत्र छोटू कुमार राय मोबाइल पर अश्लील गीत बजा रहा था।जिसका पीड़ित के परिवार वालो ने विरोध किया।जिसको लेकर दोनों पक्षो में कहा सुनी हुई थी।इसी बात को लेकर दीपावली के दिन विवाद हुआ जिसमें सिकन्दर राय ने देशी कट्टा से फायर कर दिया।तब तक ग्रामीण जुट गए और इसका देशी पिस्टल छीनकर पुलिस को सौप दिया।वही मौके से युवक फरार हो गया।घटना की खबर मिलते ही एसआइ सुनील कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुँचे और दो गोली का खोखा बरामद किया है।




Recent Comments