सारण एसपी ने दियारा इलाके में अश्वारोही दस्ते के साथ की छापेमारी, शराब निर्माण की दर्जनो भट्ठीयां ध्वस्त

छपरा (सारण) : शुक्रवार को छपरा के दियारा इलाके में एसपी हर किशोर राय के नेतृत्व में अश्वारोही दस्ते ने छापेमारी कर शराब के अवैध धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी मुहिम चलायी। जिसमें दियारा इलाके के अवैध शराब के दर्जनों भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया।

विदित हो की लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई के बावजूद शराब का निर्माण जारी है। हालांकि इस पर रोक के लिए अब सरकार ने दियारा इलाके में छापेमारी के लिए अश्वारोही दस्ते को भेजा है। जिसका नेतृत्व खुद सारण के एसपी हर किशोर राय कर रहे हैं। अश्वारोही दस्ता के इस अभियान का नेतृत्व खुद एसपी हरकिशोर राय कर रहे थे। अश्वारोही दस्ते के मदद से पुलिस उन इलाके में पहुंची जहां जाना मुश्किल था और वहां बन रही शराब की बड़ी खेप को नष्ट कर दिया। एसपी ने मीडिया को बताया की पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अभियान से दियारा में बन रहे शराब के कारोबार को बंद करने में सफलता मिलेगी।