सलेमपुर: स्कूल मे छ: साल से खराब पड़ा हैंडपंप
ए.के.केशकर 
फतेहपुर 3 मई। धाता विकास खंड के सलेमपुर उच्च प्राइमरी स्कूल का हैंडपंप करीब 6 साल से ख़राब है, बच्चों को 500 मीटर दूर गाँव पानी पीने जाना पड़ता है। स्कूल में कुल 9 बच्चे पंजीकृत है। जो कभी कभार ही आते है। शिक्षक ताला खोलकर बच्चों का इंतजार करते रहते है। एक्का दुक्का ही बच्चे स्कूल आते है। हैण्डपम्प के लिए अभिवावक हरिमोहन, अर्पित सिंह, अमित सिंह, ज्ञानप्रताप सिंह, शिवपूजन सिंह ने बताया कि हैंडपंप बनवाने के लिये कई बार प्रधान से शिकायत की गई, कोई सुनवाई नही हुई। प्रधानाध्यापक मनीषा मिश्रा ने बताया कि हैण्डपम्प रिबोर के लिये अधिकारिओ को लिखापढ़ी की गई है। अभी तक कोई जवाब नही मिला है। प्रधान महेश प्रताप सिंह ने बताया कि बजट के अभाव में रिबोर नही हुवा है, बजट आते ही रिबोर कराया जायेगा। खंड विकास अधिकारी रतनलाल ने बताया कि मामला सज्ञान में नही है। जानकारी करके मरम्मत कराई जायेगी।