डोरीगंज मे तीन बालू लदे ट्रैक्टर एवं एक बाइक जप्त , तीन चालक गिरफ्तार
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के महुआ घाट से तीन बालु लदे ट्रैक्टर एवं एक बाइक को स्थानीय पुलिस ने जप्त कर लिया वही मौके से तीनों ट्रैक्टर के चालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि सुचना पर ए एस आई संजीव सुमन के नेतृत्व मे की गयी छापेमारी मे महुआ घाट के पास से तीन बालु लदे ट्रैक्टर को जप्त किया गया साथ ही एक बाइक भी जप्त किया गया है।
वही मौके से तीनों ट्रैक्टर के चालक गरखा थानाक्षेत्र के रामपुर खाकी मठिया गाँव निवासी राकेश राय , सुरेश राय एवं विवेक राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।