छपरा फिर लगा महाजाम
#छपरा शहर के पुलिस लाइन से लेकर आरा के कोइलवर तक लगा ट्रको का लंबा लाइन, जन जीवन अस्त व्यस्त

छपरा : आये दिन छपरा में जाम की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है बालू के लिए ट्रको का लंबा लाइन लगा है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे। इस जाम को छुड़ाने कोई नही आता दो तीन में स्वतः ये जाम धीरे धीरे कम होने लगता है।
सबसे बड़ा सवाल की आखिर ये जाम लगता क्यों है
स्थानीय लोगो की माने तो सरकार के द्वारा सिर्फ कोइलवर में ही बालू उठाव होता है । जिसको लेकर यूपी और बिहार की लगभग सभी गाडियो का हुजूम एक बार मे ही इकट्ठा होता है । जिसको लेकर जाम की समस्या अचानक इतनी बढ़ जाती है कि आम जीवन पर उसका गहरा प्रभाव पड़ने लगता है । कभी कभी तो एम्बुलेंस भी घंटो इस जाम में फॅसा रह जाता है लोगो की माने तो सरकार के द्वारा अगर दो से तीन जगहों पर और बालू बिकने की व्यवस्था की जाती तो शायद इतना जाम नही लगता । वही इस जाम की छुड़ाने के लिए स्थानीय प्रशासन के तरफ से कोई भी कारगर उपाय नही किया जाता पूछे जाने पर कमरे से नज़र छुपा का भाग खड़े होते है।




Recent Comments