
छपरा.जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा कहा गया है कि 5 अप्रैल को रात्रि के 9 बजे 9 मिनट के लिए सभी लोग अपने घरों में केवल वल्ब और ट्यूब लाइट को ही ऑफ रखेंगे।घरों में अन्य उपकरण जैसे फैन , फ्रिज आदि को ऑन रखेंगे।उक्त समय विजली आपूर्ति वाधित नही की जाएगी और न ही शट डाउन रहेगा।लोग अपने घरों में रहकर मोमबती,टार्च , दिया या मोबाइल का फ़्लैश जलाकर उजाला करेंगे।इस दौरान लोग घरों में रहेंगे,सड़कों पर नही निकलेंगे। समाहरणालय सहित सभी सरकारी कार्यलयों ,थाना,हॉस्पिटल,स्कूल,आइसोलेशन सेंटर में प्रकाश के लिए बल्व, ट्यूब लाइटऔर स्ट्रीट लाइट जलाये जाएंगे।




Recent Comments