छपरा। जिलाधिकारी डॉ. निलेष रामचन्द्र देवरे के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष से वीडियोकॉफेंसिंग कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले जिला के सभी लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाया जाय। जिलाधिकारी ने कहा प्रखंड स्तर पर लाभार्थियों को जागरुक करने की समुचित जबाबदेही प्रखंड विकास पदाधिकारी की होगी। इसके लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक तथा पंचायती राज प्रतिनिधिगण समन्वय एवं सहयोग प्रदान करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी, पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारी, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी को टीकाकरण अभियान में लगाया जाय एवं प्रतिदिन इनके कार्यों का अनुश्रवण किया जाय। किसी भी स्तर पर असहयोगपूर्ण रवैया को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक का आयु वाला जो नया वर्ग है उसमे शिक्षक, उनके परिवार के सदस्य, स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों, जीविका दीदी एवं उनके परिवार के सदस्यों को लक्षित कर टीकाकरण के कार्य में तेजी लायी जाय। जिलाधिकारी के द्वारा प्रति पंचायत कम से कम 30 तथा शहरी क्षेत्रों में प्रति वार्ड कम से कम 40 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया । जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री वृद्वजन पेंशन सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को 10 अप्रैल तक हर हाल मे टीका लगाना सुनिष्चित किया जाय। सभी वृद्वजनों के कोविड टीकाकरण के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एण्ड वेल्नेस सेन्टर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर व्यवस्था करायी जाय एवं लाभार्थियों के बैठने के लिए कुर्सी तथा पेयजल की उपलब्धता सुनिष्चित करायी जाय। उन्होंने कहा कि एक साथ अत्याधिक संख्या में लाभार्थियों के आगमन तथा भीड़-भाड़ की स्थिति में पोर्टल प्रविष्टि में समय लगने की संभावना है। उक्त परिस्थिति में लाभार्थी के पहचान की जाँच कर उनके आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाईल नम्बर आदि लेने की प्रक्रिया पूर्ण कर उनके विवरणी को संधारित करते हुए उनका टीकाकरण किया जाय एवं पोर्टल के सामान्य रुप से कार्य करने पर संबंधित लाभार्थी के आंकड़ों की विवरणी फोटो एवं पहचान को अपलोड करना सुनिष्चित किया जाय।वीडियोकॉफेंसिंग के द्वारा कोविड टीकाकरण की समीक्षा में लहलादपुर में अच्छी प्रगति की जहाँ जिलाधिकारी ने प्रशांसा की वही गड़खा में सबसे कम उपलब्धि पर नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन सुबह के 10ः00 बजे वीडियोकॉफेंसिंग कर टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी जिसमें सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी, पीओ (मनरेगा) उपस्थित रहेंगे। वीडियोकॉफेंसिंग में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त अमित कुमार, सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं डीपीएम स्वास्थ्य उपस्थित थे।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
Recent Comments