दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मांझी। मांझी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कारोबारियों में एक महिला तथा एक पुरुष कारोबारी शामिल है। मिली सूचना के मुताबिक मुबारकपुर में छापेमारी कर दशरथ रावत के पुत्र भगेलु रावत को गिरफ्तार किया गया। जबकि मरहा टोला पर छापेमारी कर चना लाल चौधरी की पत्नी कविता देवी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 10 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया है। दोनों कारोबारियों के विरुद्ध नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।