45 वर्षीय मिस्त्री की हुई मौत

पानापुर (सारण) बुधवार को रात्रि थानाक्षेत्र के सतजोड़ा खरवट के पैंतालीस वर्षीय चापाकल मिस्त्री की मौत हो गयी ।मिली जानकारी के अनुसार चापाकल मिस्त्री कन्हैया राम टेन्ट का समान पहुंचाने सतजोड़ा गया था।समान पहुँचाकर लौट रहा था तभी बाइक से रास्ते में गीर गया ।गांव के लोग मिस्त्री को उठाकर उनके घर लाए जहाँ कुछ देर के बाद उनकी मौत हो गयी ।मृतक कन्हैया राम अपने पीछ सात बच्चे छोड़ गए हैं जिसमें दो लड़कियां तथा पाँच लड़के शामिल है ।कन्हैया मिस्त्री अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।उनके निधन से पुरा परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।