बाराती में डांस व फारमायसी गानों के विवाद में मारपी

मांझी (सारण) । मांझी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में बुधवार की रात यूपी के बलिया से आई बारात में फरमाइशी गीत तथा स्टेज पर नाचने की होड़ में बाराती और सरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें लगभग एक दर्जन लोग चोटिल हो गये। मारपीट में चोटिल लोगों का निजी क्लिनिक में इलाज हुआ। मारपीट शुरू होते ही अधिकांश बाराती भाग निकले। सरातियों द्वारा अगुआ की पिटाई से बाराती भड़क गये। और मारपीट शुरू हो गई। दहशत जदा बारातियों ने बताया कि मारपीट के दौरान सरातियों ने लगभग एक दर्जन दोपहिया तीन पहिया और चार पहिया को क्षतिग्रस्त कर दिया। दोपहिया वाहनों के टायर धारदार हथियार से फाड़ दिये गये। सामियाना फाड़ दिया गया। मारपीट के दौरान आर्केस्ट्रा संचालक अपना साज बाज समेट कर भाग निकले।बाद में सूचना पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने जदयू नेता संजय सिंह के सहयोग से दोनो पक्षों से बातचीत कर मामला सलटाया। तब जाकर वधु की विदाई हो सकी। मालूम हो कि बलिया जिले के चांद दियर निवासी काशीनाथ सिंह के पुत्र ओमप्रकाश सिंह की बारात गौरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह के यहां आयीं हुयीं थी। जहां शादी के रस्म सम्पन्न होने के पश्चात तीन बजे रात्रि को मारपीट शुरू हुई।