सारण:परसा में भारत बंद को लेकर बास-बल्ला से अवरुद्ध किया आवागमन
#दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा:एससी /एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किया गया संशोधन के विरोध में भारत बंदी के समर्थन में परसा के दरोगा राय तथा परसा हाई स्कूल चौक पर बास बल्ला से अवरुद्ध कर दिया गया।आक्रोशित लोगो ने टायर जलाकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री तथा मोहन भगवत के खिलाफ नारेबाजी किया गया।एक्ट के संशोधन को वापस लेने का मांग किया गया।बंदी के दौरान बसपा के जिला प्रभारी कर्मवीर भारती तथा सीपीआई एम के जिला मंत्री डॉ शिव शंकर प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ो आक्रोशित लोगो ने बाजार में भ्रमण कर केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी दुकाने बंद कराया।वही यातायात बाधित होने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही और यात्रियों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा।प्रशासन के देख रेख में शन्तिपूर्ण रूप से बंदी संपन हुआ।लगभग 5 घण्टे बाद थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने लोगो को समझा बुझा कर यातायात बहाल कराया।नुकड़ सभा को संबोधित करते हुए शिव शंकर प्रसाद कर्मवीर भारती रवि प्रकाश विनोद कुमार मालिक राम जय राम दास मनोज दास भुनेश्वर दास दशई दास आदि दर्जनों लोगो ने भाजपा और आरएसएस के इशारे पर सुप्रिम कोर्ट ने एक्ट में संशोधन करने का आरोप लगया गया।एक्ट में संशोधन कर कोर्ट ने दलित समाज पर जुल्म का पहाड़ खड़ा करने की बातें कही गई।बंदी में डॉ सर्वानंद दास अजय दास नागेन्द्र राम अमोद कुमार दास राम जन्म माँझी श्याम सुन्दर राय शम्भू चौहान आदि शामिल थे।