सिवान :पुण्य तिथि पर याद किये गए पूर्व विधायक
कर्पूरी ठाकुर के सहयोगी थे फूलचंद बाबू विधायक
गांधी व् लोहिया विचारधारा के समर्थक थे फूलचंद राम: विधान पार्षद
जीरादेई :
जदयू के पूर्व विधायक फूलचंद राम की पुण्य तिथि बुधवार को मनायी गयी ।सर्वप्रथम उनके प्रतिमा पर उपस्थित गणमान्य लोंगों ने माल्यार्पण किया ।वैदिक मंत्रोचारण कर पूजा अर्चना की गयी ।जदयू विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि फूलचंद बाबू पूर्व मुख्य मंत्री कर्पूरी ठाकुर के परम सहयोगी थे ।उन्होंने जीवन भर उनके रास्ते पर चलकर जनता की सेवा किये ।विधायक ने कहा कि उनका व्यक्तित्व आज भी हमलोगों के लिये प्रेरणा का स्रोत है ।
विधान पार्षद डा वीरेंदर नारायण यादव ने कहा कि फूलचंद बाबू समाजवादी विचार धारा के नेता थे । उन्होंने समतामूलक समाज के निर्माण में दिन रात लगे रहते थे । तथा वे गांधी व् लोहिया के विचार धारा के समर्थक थे ।डा यादव ने कहा कि इतने सरल स्वभाव के नेता मिलना मुश्किल है ।उन्होंने इनके आदमकद प्रतिमा विजयीपुर में लगाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजने का आश्वासन दिया ।फूलचंद राम के पुण्य तिथि में सभी राजनितिक दल के नेता जुटे थे ।इस मौके पर भाजपा नेता विनोद तिवारी , बीडीसी शिवजी प्रसाद राजद प्रखण्डअध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ,पूर्व प्रखंण्ड प्रमुख मोहन राजभर , दीपक राम ,डा सीता राम प्रसाद ,हरिशंकर सिंह ,रामा शंकर राम ,आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments