मनाई गई उमाशंकर बाबू की पांचवी पुण्यतिथि
– प्रज्ञा-प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक ने उनके गांव पहुंच उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
-रेनुआ गांव में हुआ कार्यक्रम
प्रवेज़ अख्तर/ सिवान:
बुधवार को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेनुआ गांव में उमाशंकर बाबू की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई। उमाशंकर बाबू समाजवाद के पुरोधा थे। आज वे हमलोगों के बीच नहीं है लेकिन उनकी गाथा को कोई भूल नहीं सकता। गुदड़ी के लाल व कर्मवीर विधायक एवं सांसद की तरह वे अपने क्षेत्र के साथ-साथ राज्य व देश स्तर पर राजनीति में जिले का परचम लहराते रहे। उनकी पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने का मौका मिला, यह मेरे लिए बड़ी बात है । ये बातें प्रज्ञा-प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक रामाशीष ने कहीं। यहां उमाशंकर बाबू की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजिल समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अतिथियों का आगवानी स्वागत गान गा कर कलाकारों ने की। इस अवसर पर सांसद ओमप्रकाश यादव, जिला परिषद की अध्यक्ष संगीता यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सदर विधायक विधायक व्यासदेव प्रसाद, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो अभिमन्यू सिंह, महाराजगंज के पूर्व विधायक डॉ देवरंजन, भाजपा नेता देवेशकांत सिंह, धनंजय सिंह, इंतखाब, लोजपा जिलाध्यक्ष वीरवहादुर सिंह, लोजपा महासचिव मुजफ्फर इमाम सहित कई गणमान्य लोगों ने उमाशंकर बाबू की जीवनी पर प्रकाश डाला। जितेंद्र स्वामी ने कहा कि पिताजी के निधन के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। लेकिन महाराजगंज में इनकी प्रतिमा के लिए पूर्व जिलाधिकारी को आवेदन देकर समाधि के लिए जमीन मांगी गई थी जो अब तक नही मिली है। इसपर जल्द ही सीएम से खुद मिलेंगे। इनके गांव में बने समाधि का डिजाइन राजस्थान के डिजाइनर ने किया था जो अब बन बन चुका है। वहां पहूंचे लोगो ने उनके समाधि को देख एक बार जरूर पूछ रहे थे कि कहां की डिजाइन है। इस अवसर पर सांसद के सभी पुत्र एवं उनके चाहने वाले उपस्थित थे।
–




Recent Comments