पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
पश्चिम चंपारण सूचना जनसंपर्क कार्यालय के सभागार में जिले के पत्रकार की एक बैठक वरिष्ठ पत्रकार मोहन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सीवान के पत्रकार आशुतोष सिंह चिकित्सक एवं पुलिस द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार की भर्त्सना की गई। बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई, थानाध्यक्ष को यथाशीघ्र निलंबित करने तथा दूषित चिकित्सक को एक जगह से हटाने की मांग की गई, नीतिश सरकार के सुशासन में सबसे अधिक असुरक्षित पत्रकार ही हैं। विगत 1 सालों में हुए हत्याएं दुर्व्यवहार अमानवीय व्यवहार इसके प्रमाण है। जिले के पत्रकार स्थिति की भर्त्सना करते हुए पत्रकारों पर हो रहे हमले को रोकने की मांग करते हैं। जिले के पत्रकार ने सभी संगठनों से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाते हुए 3 दिनों तक काला बिल्ला लगाकर काम करने का निर्णय लिया है। पत्रकारों ने यह भी निर्णय लिया कि इन 3 दिनों में अगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के पत्रकार उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर कृष्णकांत मिश्र, संजय कुमार पांडे, डॉक्टरों वकीलु रहमान, मनोज मिश्रा, मृत्युंजय कुमार दुबे, मोहम्मद शकील आशीष कुमार धनंजय द्विवेदी सतेंद्र कुमार पाठक, प्रेम चंद्र पांडे, नरेंद्र नाथ तिवारी, छोटेलाल भगत, शत्रुध्न शर्मा, सतीश कुमार पांडे, शशि मिश्रा सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।





Recent Comments