ग्राम सभा का हुआ आयोजन, सहायिका मीना देवी को मिला नियुक्ति पत्र
तरैया (सारण)(07.08.2019) :
डुमरी पंचायत के वार्ड 05 में मंगलवार को उसरी ब्रह्म स्थान पर वार्ड सदस्य नंद किशोर महतो की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से मेधसूची के आधार पर मीना देवी को सहायिका पद पर नियुक्त करते हुए पर्यवेक्षिका लवली कुमारी,मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र दिया। सहायिका नियुक्ति पत्र पाकर काफी उत्साहित थी।और बोली कि सरकार के आदेशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन करूँगी।उक्त मौके पर पंच अवधेश चौरसिया,समिति सदस्य साबिर हुसैन,संजय राम,विकेश सिंह,अनिल यादव,नीरज सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments