सारण :मशरक उतरी मंडल भाजपा की बैठक
मशरक(सारण)
मशरक उतरी मंडल भाजपा की बैठक अध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें त्रिभुवन तिवारी, जटाशंकर सिंह, ब्रजेश सिंह, हरेन्द्र राय मुख्य रूप से उपस्थित थे। वही मशरक दक्षिणी मंडल भाजपा की बैठक अध्यक्ष रविरंजन सिंह मन्टु के अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित प्रतिनिधि भवन में हुई। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों पर आगामी 25 से 28दिसम्बर सुशाशन दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। तथा 31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन कि बात हर बुथ पर सुनने तथा लोगों को सुनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष रविरंजन सिंह मंटु के अलावे महामंत्री संतोष कुमार पांडेय, बीरबल प्रसाद, सुमंत ठाकुर, कृष्णा तिवारी बनियापुर विधानसभा के प्रभारी बैधनाथ राय, मुसाफिर सिंह, शैलेश कुमार राय, गौतम ओझा, रंजीत कुमार, हरेन्द्र कुमार, श्याम बिहारी सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments