Θ बेतिया – राष्ट्रीय आजाद मंच के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंप अतिशीघ्र चंद्रावत नदी के संरक्षण की दिशा में उचित पहल करने की मांग कि

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉आज दिनांक 14 नवंबर 2019 को राष्ट्रीय आजाद मंच के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने पश्चिम चंपारण बेतिया से होकर बहने वाली जिले की ऐतिहासिक चंद्रावत नदी को संरक्षित एवं विकसित करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंप अतिशीघ्र चंद्रावत नदी के संरक्षण की दिशा में उचित पहल करने की मांग किया है। मंच के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है कि पश्चिम चंपारण जिला की ऐतिहासिक चंद्रावती कभी शहर की पहचान होती थी मगर बदलते परिवेश में गंदगी एवं अतिक्रमण के कारण या नदी अपना अस्तित्व खोते जा रही है। बेतिया राज के जमाने में यह नदी आवागमन का प्रमुख साधन हुआ करता था।
इससे भी बेतिया राज की यादें एवं शहरवासियों का आस्था जुड़ी हुई है.विगत वर्षों में यह ऐतिहासिक नदी की सांस्कृतिक पहचान भी थी। आज इस नदी के पानी का उपयोग खेतों के सिंचाई के काम में किया जाता है. लेकिन नदी में फैली व्याप्त गंदगी और अतिक्रमण के कारण नदी अब संकट में है।श्री दुबे ने बताया कि ज्ञात हो की हमारे देश में बढ़ते प्रदूषण से नदियों का जीवन खतरे की ओर अग्रसर हो रहा है। आज के समय में नदियों की जो हालत है वह बहुत चिंताजनक है। हमारे देश में कई सरकारें आई और गई लेकिन किसी ने भी नदियों के जीवन को लेकर कभी कुछ नहीं किया किया तो सिर्फ वायदे और वायदे। सरकारे हमेशा से नदियों पर सियासत करती आ रही है और इसका सिलसिला बदसूरत जारी है। वहीं सरकार सत्ता में आने के लिए नदियों की स्थिति का फायदा उठाकर वे चुनावी मुद्दा बनाकर किसी तरह से सत्ता में आ तो जाती है पर सत्ता में आने के बाद सरकार शायद भूल जाती है कि हमने वायदे भी किए हैं और उन्हें पूरा करना है पर ऐसा नहीं होता जो काफी चिंताजनक है।




Recent Comments