यहाँ क्लिक कर जानिए कि बिहार में किस चरण में कितनी सीटों पर होगा मतदान

दैनिक खोज खबर, डेस्क
चुनाव आयोग ने आज लोक सभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुल 7 चरणों में लोक सभा के चुनाव होंगे। मतों की गिनती 23 मई को होगी।

अब बात करें बिहार की तो बिहार में कुल 40 लोक सभा की सीटें हैं। इनमें पहले चरण में 11 अप्रैल को कुल 4 लोक सभा सीटों पर मतदान होगा।
दूसरे चरण में 18 अप्रैल को बिहार के कुल 5 लोक सभा सीटों पर मतदान होगा।
तीसरे चरण में 23 अप्रैल को बिहार के 5 लोक सभा सीटों पर मतदान होगा।

चौथे चरण में 29 अप्रैल को बिहार के 5 लोक सभा सीटों पर मतदान होगा।
पांचवे चरण में 6 मई को बिहार के 5 लोक सभा सीटों पर मतदान होगा।
छठे चरण में 12 मई को बिहार के 8 लोक सभा सीटों पर मतदान होगा
सातवें चरण में 19 मई को बिहार के 8 लोक सभा सीटों पर मतदान होगा।
मतों की गिनती 23 मई होगी।




Recent Comments