◆भीड़-भाड़ वाले जगह पर जाने से यथासंभव बचें-जिलाधिकारी

छपरा : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने को लेकर वीडियोकॉफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव, बिहार सरकार से प्राप्त निदेष के आलोक में जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने कहा है कि लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानां पर जाने से परहेज करें। बहुत जरूरी नहीं हो तो इससे अपना बचाव करे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में यह बहुत कारगर साबित होगा।
मुख्य सचिव से प्राप्त निदेष के आलोक में सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयां एवं कोचिग संस्थानो में पठन-पाठन को 31 मार्च तक स्थगित किया गया है। केवल अध्यापक विद्यालय कार्य से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों 31 मार्च तक बंद रखने का निदेष दिया गया है। सभी आँगन बाड़ी केन्द्रो में आनेवाले बच्चां के पोषाहार के समतुल्य राषि बच्चां के अभिभावकों को सेविका और सहायिका के माध्यम से घर पहुचाया जाएगा। जो स्कूली बच्चे मिड डे मील से लाभन्वित हो रहे हैं। उनके खाते में 31 मार्च तक की समतुल्य राषि दी जाएगी। सभी सिनेमा घर, मयूजीयम, पार्क को बंद रखने का निदेष दिया गया हैं। 15 मार्च से आयोजित होने वाले विषेष ग्रामसभा का आयोजन अब स्थगित रहेगा। बिहार दिवस पर भी कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्याक्रम एवं खेल-कूद के आयोजन भी नहीं कराया जाये। सामुदायिक भवन, एवं टाउन हॉल की बुकिंग नहीं होगी, संबंधित प्राधिकार इसे सुनिष्चित करेंगे। पंचायत स्तरीय एवं क्षेत्र के सभी कर्मी चाहे वे कृषि, मनरेगा जीविका से जुडे़ हो बिल्कुल चौकन्ना रहेंगो और बाहर से आने वाले के बारे में सूचना उपलब्ध करायेंगे। थाना एलर्ट मोड में रहेगा ओर चौकीदारों के माध्यम से इन सब चीजो पर नजर रखेगा ।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुल्यांकन केन्द्रो पर मुल्यांकन कार्य चलेगा। मुख्य सचिव से प्राप्त निदेष के आलोक में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी की छुट्टीयाँ रद्द कर दी गई है। जिलाधिकारी के द्वारा सिविल सर्जन को निदेष दिया गया है कि सभी दवाईयों की उपलब्धता की समीक्षा कर ले और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिष्चित कराये।
वीडियोकॉफ्रेंसिंग में डीआईजी सारण प्रक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन भी उपस्थित थे।